Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर धर्मपुर स्थित आप मुख्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने जनपद देहरादून के प्रदेश पदाधिकारीगण के साथ आगामी 31 मार्च 2024 को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान मे होने जा रही INDIA गठबंधन की महारैली मे प्रदेश कार्यकर्ताओ की भागीदारी को लेकर बैठक की।
एस एस कलेर ने अपने वक्तव्य मे कहा आज देश मे जिस प्रकार सार्वजनिक रूप से संविधान को ताक पर रखकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है यह जनता देख रही है। संपूर्ण विपक्ष को सत्ता का दुरूपयोग कर जेल मे डालकर उनकी आवाज दबाने का कार्य किया जा रहा है।
आगामी 31 मार्च को दिल्ली मे संविधान विरोधी ताकतो के विरूद्ध पूरे देश की जनता ने लामबंद होने का मन बना लिया है।
आप उत्तराखण्ड संगठन से भी भारी संख्या मे कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचकर तानाशाही व गुंडागर्दी के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।
राष्ट्र  की वर्तमान परिस्थितियाँ बहुत गंभीर है आप कार्यकर्ताओं के लिऐ चुनाव से पहले देश को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है।
राज्य मे आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव मे भागीदारी नही करने का निर्णय लिया है आगामी 3 दिन मे शीर्ष नेतृत्व इंडिया गठबंधन के साथ चुनावी भागीदारी को लेकर अपना पक्ष राज्य की जनता के समक्ष स्पष्ट करेगा।