Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/ मजदूरों/ फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।


अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष  सुशील कुमार के नेतृत्व में कस्बा भतरौजखान, कस्बा भौनखाल, बाजार, भिकियासैंण,मोहान क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 72  लोगों का सत्यापन किया गया।
             
  दौराने चैकिंग बिना सत्यापन फेरी लगा रहे 04 बाहरी लोगों पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई ।
              
साथ ही लोगों के किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गयी।