Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/ मजदूरों/ फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।


आज दिनांक 04.03.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
दौराने चैकिंग 01 ठेकेदार द्वारा बिना सत्यापन मजदूर रखने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 5000/- रुपये का नकद चालान किया गया।
साथ ही लोगों के किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गयी।