Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में निवासरत सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चैक करने और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।



   

आज दिनांक 07.12.2024 को थानाध्यक्ष देघाट  दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट क्षेत्र के ग्राम गुमटी,कल्याणपुर,ढीका,पत्थरखोला में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
जिसमें करीब 35 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया ।

कार्यवाही-
             

बिना सत्यापन फेरी आदि लगाने वाले 08 बाहरी व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 2000/- रुपये का नगद चलानी कार्यवाही की गयी।
        

साथ ही लोगों के किरायेदार/मजदूर सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर/मजदूर आदि नहीं रखने तथा सख्त हिदायत दी गई कि अपने किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें, अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।