Fri. Apr 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

शनिवार 10 अप्रैल 2026 को एडम्स से होने वाली गैस वितरण की सूची जारी कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा जिनका नाम जारी सूची में शामिल है।



प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, वे गैस वितरण स्थल पर न आएं, क्योंकि बिना नाम वाले व्यक्तियों को गैस नहीं दी जाएगी। इससे अनावश्यक भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


अधिकारियों ने यह भी बताया कि जिन उपभोक्ताओं का नाम सूची में है, उन्हें गैस अवश्य उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए किसी को भी रात से लाइन लगाने या पहले से आकर इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।
गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे सभी पात्र उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस मिल सके।


📢प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।