Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड

आज दिनांक 30.08.2025 को नैनीताल पुलिस में नियुक्त महिला अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस गोविंदी टम्टा को पुलिस विभाग में अपनी अनुकरणीय सेवा देकर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में  प्रकाश चंद्र, एस०पी० सिटी हल्द्वानी द्वारा बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत  दीपम सेठ, डीजीपी उत्तराखंड द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।

इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मी के लिए  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं।
 
तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो अपर उपनिरीक्षक द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

सेवानिवृत हो रहे अपर उपनिरीक्षक को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

➡️ विदाई समारोह के दौरान  हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, जितेंद्र कुमार उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना सहित शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहीं अपर उपनिरीक्षक के परिजन मौजूद रहे।