Thu. Apr 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा समाचार: विगत 18 दिन पहले बिनसर अभयारण्य में लगी आग की चपेट में आकर पीआरडी जवान कुंदन नेगी ने भी दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। डीएफओ सिविल हेम चंद्र ने बताया कि वह 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। फ़िटनेस के लगातार प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। जिले में जंगल की आग से जलकर 11 लोगों की मौत हो चुकी है।


विगत 13 जून को बिनसर अभयारण्य में भीषण आग लगी थी। वनकर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर दौड़ पड़े थे। वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता, फायर वाचर करण आर्या, वन कर्मचारी दीवान राम और पीआरडी जवान पूर्ण सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। फायर वाचसर कृष्ण कुमार, पीआरडी जवान कुंदन नेगी, वाहन चालक भगवत सिंह और वन श्रमिक कैलाश भट्ट बुरी तरह झुलस गए थे।

घटना के बाद सभी को उपचार के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया। घटना के छठे दिन फायर वाचर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार की मौत हो गई। वहीं, 18 दिन बाद पीआरडी जवान भैंसियाछाना के खाकरी निवासी कुंदन नेगी ने भी दम तोड़ दिया है। दो अन्य वनकर्मी अब भी जीवन और मृत्यु से जंग लड़ रहे हैं। डीएफओ हेम चंद्र ने बताया कि रविवार को तीन बजे के करीब उनकी मौत की खबर मिली।