Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कल दिनाँक 10-08-2024 को आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर जी के नेतृत्व मे आप उत्तराखण्ड कार्यकर्ता दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दिल्ली सरकार मनीष सिसौदिया से मिलें। दो दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के पश्चात जेल से आऐ मनीष सिसौदिया से मिलकर एस एस कलेर ने कहा कि सिसौदिया जी के बाहर आने से पूरे देश के आप कार्यकर्ताओं मे ऊर्जा का संचार हुआ है, यह जमानत अब भाजपा की जमानत जब्त करेगी। कलेर ने कहा सिसौदिया को प्रदेश ईकाई द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड मे केदारनाथ दर्शन के लिऐ भी आमंत्रित किया, जिस पर उन्होने जल्द ही उत्तराखंड का आने को लेकर सहमति दी। उनके आगमन से आप संगठन को गति मिलेगी व प्रदेश की जनता का आप पार्टी के प्रति विश्वास बढेगा।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, प्रदेश महामंत्री डी एस कौटिल्य, अशोक सेमवाल, संजय सैनी,अजय मुखिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।