किसानों को दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध करने की अनुमति दी जानी चाहिए:- गोपाल राय
केंद्र से वार्ता को लेकर नहीं बनी सहमति

मेरठ से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान
जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दिल्ली। किसान संगठनों की ओर से किए गए दिल्ली कूच के ऐलान के बाद यूपी गेट पर पुलिस के साथ भारी सुरक्षा बलों को तैनात करते हुए बेरिकेडिंग की गई है। जिससे किसानों को दिल्ली में घुसने से रोका जा सके। बुधवार को किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के ऐलान को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के यूपी गेट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यूपी गेट पर की गई बेरिडिंग के पास भारी संख्या में पुलिस के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि राजधानी दिल्ली जाने की कोशिश करने वाले किसानों को राजधानी में प्रवेश करने से रोका जा सके।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में किसानों के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के चलते पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर बेरिकेडिंग लगाए गए हैं जिसके चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए गए हैं।किसानों के दिल्ली कूच ऐलान और उसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए पुख्ता बंदोबस्तों की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दे रही है। क्योंकि रूट परिवर्तन की वजह से वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करते हुए अपने गंतव्य की ओर पहुंचना पड़ रहा है।
केंद्र से वार्ता को लेकर नहीं बनी सहमति
केंद्रीय मंत्रियों से वार्ता को लेकर संगठन एकमत नहीं है। कुछ किसान नेता वार्ता को तैयार हैं लेकिन कुछ का मानना है कि सरकार से अब तक बातचीत में कोई मसला हल नहीं हुआ है। इस ग्रुप का यह भी मानना है कि युवा बहुत उत्तेजित हैं अगर बार बार आगे बढ़ने की स्थिति को डिफ्यूज किया गया तो वे हुड़दंग भी मचा देंगे। धरना स्थल पर कई निहंग भी आगे बढ़ने को लेकर बयान दे रहे हैं, दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस की ओर से एक बार फिर ड्रोन के जरिए पंजाब के अधिकार क्षेत्र में गोले फेंके जा रहे हैं। पंजाब पहले भी इस पर एतराज जता चुका है।
मेरठ से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश का किसान एकजुट है। हम किसानों के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं। कहा कि किसानों के लिए दिल्ली दूर नहीं है।
किसानों को दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध करने की अनुमति दी जानी चाहिए:- गोपाल राय
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने किसान मार्च को लेकर कहा कि केंद्र सरकार को दो काम करने की जरूरत है। पहला है उसे एमएसपी पर एक कानून पर अपना वादा पूरा करना चाहिए जो उसने कुछ साल पहले बनाया था। दूसरा है किसानों को दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध करने की अनुमति दी जानी चाहिए। जब तक कि चर्चा पूरी न हो जाए।