Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद एस एस कलेर  के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता  अभियान लगातार जारी है


इंडी गठबंधन का धर्म निभाते हुए पहले कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सभी पांचो सीटों पर लोकसभा में कांग्रेस के उम्मीदवारों को पूर्ण समर्थन दिया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है जिसके चलते आज खटीमा में उनकी अगवाई में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी संघर्षों से निकली पार्टी है और उत्तराखंड की जनता के लिए संघर्ष करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है आज प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और महंगाई की मार से त्रस्त है लेकिन सरकार इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण जनता ने इस बार लोकसभा चुनाव में केंद्र की सट्टा उखाड़ने का मन बनाया।

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है केंद्र की सत्ता को उखाड़ फेंकने का जो जन विरोधी नीतियों को जन्म देने वाली पार्टी है। यही वजह है की ऐसी पार्टी के खिलाफ और ऐसी सरकार के खिलाफ लोग तेजी से अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

आप अध्यक्ष ने खटीमा मे इस मौके पर कई लोगों को  आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका सम्मान भी किया। जिनमे  DK कलौनी,दीपा पोखरिया,शांति देवी, नीलम कापडी, ललिता मोहन कापडी,रेनू कलौनी आदि लोग शामिल रहे।