Sat. Apr 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सोमेश्वर अल्मोड़ा आज दिनांक 21.09.2024 को  BRC सोमेश्वर में सम्पन्न हुई ताकुला ब्लॉक की मैथ्स विजार्ड और स्पैलिंग जीनियस प्रतियोगिता।
उप शिक्षा अधिकारी  हेमेन्द्र जोशी एवम् ब्लॉक समन्वयक भुवन सिंह सिराड़ी ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विकासखण्ड के छः संकुलों से चयनित प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रतियोगिता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।  मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर स्पेलिंग जीनियस कम्पटीशन में तीन राउंड का टेस्ट लिया गया । प्रतियोगिता में मैथ्स विजार्ड में गोकुला प्रसाद जोशी,  हरीश सिंह नेगी एवम् कु. अंजुम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।


परिणाम
मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा।


Maths Wizard Competition


प्रथम- अखिलेश कुमार, रा.आ.प्रा.वि. बसौली
द्वितीय- प्रियांशु बोरा, रा.आ.प्रा.वि. सोमेश्वर
तृतीय- कृष्णा पंत,  रा.प्रा.वि. ल्वेशाल

Spell Genius Competition

स्पैलिंग जीनियस प्रतियोगिता में श्री गगन साहनी एवम् श्री राजेन्द्र सिंह लटवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-

प्रथम- नवनीत जोशी, रा.प्रा.वि. हड़ौली
द्वितीय- रोहित कांडपाल, रा.प्रा.वि. कांटली
तृतीय- दिया भोजक, रा.प्रा.वि. लखनाड़ी

भोजनावकाश के पश्चात सभी विजयी प्रतिभागियों के साथ ही अन्य समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी/ब्लॉक परियोजना अधिकारी, ताकुला  हरीश रौतेला ने जनपदीय प्रतियोगिता हेतु चयनित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक समन्वयक भुवन सिराड़ी रहे तथा संचालन हरीश बिष्ट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर  नायला अमान,  पंकज दयानन्द जोशी,  दिनेश चंद्र आदि गुरुजनों सहित कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।