जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के तत्वावधान में और नैनीताल बैंक के प्रायोजन से आयोजित “अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026” का आज भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन समारोह में खेल, शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।
नैनीताल बैंक का सहयोग बना मुख्य आकर्षण
टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक नैनीताल बैंक की सक्रिय भागीदारी पूरे आयोजन में खास रही। उद्घाटन अवसर पर बैंक के एमडी एवं सीईओ सुशील कुमार लाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नैनीताल बैंक सदैव खेलों, युवाओं और सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी, मुख्य शाखा प्रबंधक प्रकाश पुजारी, लोअर माल रोड शाखा प्रबंधक दिगंबर कठैत, नवीन चुफाल और वंदना सुयाल भी मौजूद रहे।
शिक्षा और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट (कुलपति, एसएसजे विश्वविद्यालय) और सुशील कुमार लाल (एमडी, नैनीताल बैंक) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जगत सिंह बिष्ट (पूर्व कुलपति, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय) और डॉ. डी.एस. बिष्ट (रजिस्ट्रार, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय) शामिल रहे।
खेल जगत से जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, राहुल प्रधान, बी.एस. मनकोटी (महासचिव, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ) तथा क्रिकेट कोच लियाकत अली खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कोर्ट पर दिखा जोश, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन ही खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
ओपन सीनियर वर्ग में डी.के. जोशी और नवनीत की जोड़ी ने अरुण बंग्याल और प्रतीक मेहरा को 21-14, 21-7 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
एक अन्य सीनियर मुकाबले में सुरेश कर्नाटक और हरीश अधिकारी की जोड़ी ने रमेश बिष्ट और रमेश बोरा को सीधे सेटों में पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
आयोजन को सफल बनाने में टीम की अहम भूमिका
टूर्नामेंट की सफलता में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट और उपसचिव संजय नज़्जौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी डी.के. जोशी, अरविन्द जोशी, सोमिल अग्रवाल, के.के. खोलिया और चंद्रशेखर कांडपाल ने संभाली।
तकनीकी टीम में उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, टूर्नामेंट रेफरी जीवन बोरा, हरीश अधिकारी, नवनीत कुमार और सौरभ रावत शामिल रहे।
