जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा 23 नवंबर अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए अल्मोड़ा नगर निगम के अंतर्गत 40 वार्डों से पार्षद पद के सभी सामाजिक वर्गों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने बताया कि 25 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में इस संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी संभावित पार्षद पद के प्रत्याशियों से आवेदन पत्र लिखित रूप में लिए जाएंगे श्री बहुगुणा ने कहा कि जो भी पार्षद पद की उम्मीदवार है वे अपना आवेदन जिला कार्यालय में उचित माध्यम से जमा कर दें रमेश बहुगुणा ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा विकास कार्यों के आधार पर नगर निगम में अपना मेयर व बोर्ड बनाएगी।
