Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई टीम में अनुभव और युवाओं का संतुलन साधने की कोशिश की गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाया जा सके।



जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए साफ कहा कि अब कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने के मिशन पर काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाएं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेताओं ने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी आपसी तालमेल के साथ काम कर कांग्रेस को जिले में फिर से मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करेगी।