जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा अंजली हॉस्पिटल के जाने माने चिकित्सक डा. सुरेश चंद्र पाण्डे को राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड आयुर्विज्ञान परिषद का सदस्य नामित किया गया है।

राज्यपाल कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार नव नामित सदस्यों में से एक प्रमुख होंगे। डॉ सुरेश चंद्र पाण्डे मूल रूप से अल्मोड़ा के भनोली क्षेत्र के निवासी है। डा. सुरेश चन्द्र पाण्डे की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ के साथ वह एक कुशल फिजिशियन भी माने जाते हैं।