Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दन्या पुलिस ने मालवाहक पिकअप में 7 सवारियां बिठाकर उनकी जान जोखिम में डालने वाले चालक के विरुद्ध कोर्ट चालान व डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही,


  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा,  के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले लापरवाह वाहन चालकों/वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर रही है।
     

आज दिनांक 02.12.2024 को सीओ अल्मोड़ा,  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0  भगवान गिरी, प्रभारी चौकी जागेश्वर मय पुलिस बल के आरतोला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान एक माल वाहक पिकअप में 7 यात्री सवार थे, जिस पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध कोर्ट का चालान व डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।