Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

  
अवैध मादक पदार्थों,अवैध नगदी की बरामदगी,संदिग्ध वस्तु /व्यक्ति की तलाश के लिये चल रहा है चेकिंग अभियान


    एसएसपी अल्मोड़ा  देवेन्द्र पींचा  के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त  सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु जनपद के थाना क्षेत्रों व प्रवेश मार्गो पर आने-जाने वाले वाहनों/संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के साथ-साथ जनपद के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है।     
      आपराधिक, अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है,सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग की जा रही है।