Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा,  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।        


           
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 16.04.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट  प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट विशेष सत्र परीक्षण संख्या- 40/2020 मु0अ0स0- 10 /2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त इरशाद हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन निवासी गार्डन गूलर घाटी रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल जो काफी समय से फरार चल रहा था,जिसको दबिश देकर रामनगर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।

सल्ट पुलिस टीम-

1-अपर उ0नि0  लखविंदर सिंह
2-कानि0 विपिन