जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
बत्ती व हूटर लगा प्राइवेट कार में ढो रहा था सवारी, द्वाराहाट पुलिस ने की 20,000 रुपये की चालानी कार्यवाही, वाहन हुआ सीज

बिना सत्यापन मजूदर रखने पर 03 ठेकेदारों का कटा ₹15,000 का किया चालान
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को मानसून/पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायायात नियमों का उल्लघंन करने वाले व जनपद में निवासरत बाहरी लोगों का वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक आर्टिका कार चालक द्वारा अनाधिकृत रुप से नीली-लाल बत्ती व हूटर लगाकर प्राइवेट वाहन में किच्छा से बागेश्वर बुकिंग में सवारी लेकर जा रहा था जिसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20,000 रुपये की कोर्ट चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया। साथ ही 03 मोटर साइकिल सीज की गयी है जिसमें 02 बिना कागजात और 01 चालक द्वारा 04 सवारी बैठाकर वाहन चलाया जा रहा था।
सत्यापन में लापरवाही पड़ी भारी
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 03 ठेकेदारों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 5,000-5000 रुपये के कुल ₹15,000 रुपये का नगद चालान किया गया।
साथ ही समस्त मकान मालिकों / ठेकेदारो से अनुरोध किया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी चेतावनी दी गयी है यदि भविष्य में कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया जाएगा तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।