Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जिले के नगर के लाला बाजार स्थित अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में आज बुधवार को शॉट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया।


कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह करीब दस बजे की यह घटना है। जब लाला बाजार स्थित अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में हाई वोल्टेज आने से बैंक में लगी एसी में शॉट सर्किट हो गया। जिससे अचानक आग धधक गई और तेजी से धुंआ उठने लगा। वहीं आग की उठती लपटों को देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिस पर  स्थानीय लोगों ने आग लगने की घटना की सूचना ऊर्जा निगम की दी और खुद आग बुझाने में लग गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। वहीं आग बूझाते समय एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिस पर स्थानीय लोगों ने कहा है कि ऊर्जा निगम को फोन किया गया लेकिन कोई उत्तर नहीं दिया गया। लोगों ने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते बड़ा हादसे हो सकता था। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।