Wed. Mar 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी उत्तराखण्ड

भारतीय पर्वतारोही राकेश पंत ने 14 जनवरी से 21 जनवरी तक अफ्रीका के सबसे ऊचे पर्वत, किलीमंजारो का शिखर चढ़ाकर देश का गर्व बढ़ाया है। 19000 फीट की ऊंचाई पर इस सफलता के साथ, राकेश पंत ने अल्मोड़ा शहर का नाम रोशन किया है  इस महासफल अभियान में, राकेश पंत ने आठ दिनों में पूरे अभियान को सम्पन्न करते हुए एक 14 सदस्यीय दल का नेतृत्व किया, जो “ट्रेक द हिमालयास” ग्रुप का हिस्सा था। ग्रुप मैं अमेरिका, दुबई, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली अलग अलग से टीम के सदस्य थे, और इस टीम का नेतृत्व राकेश पंत कर रहे थे ।  यह सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राकेश पंत अल्मोड़ा के निवासी हैं और उन्होंने किलीमंजारो का शिखर छूने का गर्व अपने जन्मभूमि के लिए किया है।
इसके अलावा, राकेश पंत ने हिमालय में कई पहाड़ियों के शिखरों पर चढ़ाई की है, और उन्होंने नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में एक प्रमुख पर्वतारोही और प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया है।