जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
कलेर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें महानगर देहरादून, परवादून संगठनात्मक जिला और पछवादून संगठनात्मक जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।


बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने जिला संगठन के कार्यो की समीक्षा एंव पदाधिकारियों को पूर्व में दिए गए कार्यो का विवरण माँगते हुए भविष्य में लोगो के बीच अधिक समय देने का आह्वान किया, साथ ही वार्ड स्तर पर गठित कमेटीयों के पदाधिकारीयों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम निर्धारित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर ने तीनों जिलों के जिलाध्यक्षो से आगामी साप्ताहिक कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल करते हुए प्रत्येक घर,दुकानों एवम आम आदमी तक 15 गारण्टी तथा मिसकॉल मुहिम को ले जाने की बात को कहा साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों से आगामी समय मे पूर्ण रूप से चुनावों के लिए तत्पर रहने की बात भी कही।
कलेर ने कहा शीघ्र ही हम प्रदेश व जिला स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन भी करेंगे।
इस अवसर पर बैठक का प्रदेश संगठन मंत्री डी के पाल, सचिव डाॅ• शोएब अंसारी, संयुक्त सचिव जसबीर सिंह, श्यामलाल, महानगर अध्यक्ष शरद जैन, जिलाध्यक्ष परवादून अशोक सेमवाल, जितेप पंत, सुशील सैनी, रविन्द्र चौधरी, पास्चर थाॅमस,कासिम, तारादत्त डंगवाल, इकबाल राव, ऊषा शर्मा, खुर्शीद, आकेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।