Mon. Oct 13th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा : उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान मसूरी, मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोषियों को दण्डित करने की मांग की


इस मौके पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर रोष जताया गया।
गांधी पार्क में हुई श्रद्धांजलि सभा और धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने राज्य आंदोलन की अवधारणा सरकार नहीं होने पर नाराजी जताई।

वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, खनन कारोबार तथा लद्दाख में पृथक राज्य की मांग को लेकर संघर्षरत वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की।

संचालन पी सी तिवारी व नारायण राम ने किया। उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा देश व प्रदेश की सरकारें पूंजीपतियों के हित साध रही हैं। आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उत्तराखण्ड ठेकेदारी व्यवस्था पर चल रहा है और जनता की आवाज उठाने पर देशद्रोह जैसे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।

उलोवा नेता जगत रौतेला ने कहा देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था है, लेकिन डेढ़ वर्ष से अल्मोड़ा–बागेश्वर–पिथौरागढ़ मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं हो रहा है। लद्दाख में सोनम वांगचुक जैसे देशभक्त को राज्य की मांग करने पर देशद्रोह का आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है।

उक्रांद के गिरीश नाथ गोस्वामी ने सत्ताधारी पार्टी पर सोनम वांगचुक गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक शक्तियों की आवाज दबाने का षड्यंत्र बताया। दयाकृष्ण काण्डपाल ने उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने पर जोर दिया। जीवन चन्द्र जेसी, प्रेस क्लब सचिव रमेश जोशी, अजय मित्र बिष्ट, नारायण राम व विमल तिवारी आदि ने भी विचार रखे।

यहां दीपांशु पांडे, सोनी मेहता, सीता चम्याल, किरण आर्या, कौस्तुभानंद भट्ट, एडवोकेट विमल तिवारी, भारती, ममता विष्ट, अजय मित्र बिष्ट, राजेन्द्र रावत, रमेश जडौत, अशोक पाण्डे, हरीश भण्डारी, एससी तिवारी, साकिब, राजू गिरी गोस्वामी, पान सिंह बिष्ट, ममता बिष्ट आदि शामिल थे।