Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में डॉ पारुल सक्सेना के निर्देशन में शोध छात्रा अनुजा शर्मा का पीएच.डी. साक्षात्कार सम्पन्न हुआ। उनके शोध विषय का शीर्षक ‘डिज़ाइन एंड इम्प्लीमेंटेशन ऑफ डिस्ट्रीब्यूट डेनियल ऑफ सर्विस अटैक डिटेक्शन सिस्टम इन सॉफ्टवेयर डिफाइंड नेटवर्क्स’ रहा।  वाह्य विशेषज्ञ एस. डी. सामंत रे (हेड, डिपार्टमेंट ऑफ़ इंजीनियरिंग, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी, पंतनगर) ने उनके शोध विषय से संबंधित बिंदुओं पर साक्षात्कार लिया।
डाॅ0 पारूल सक्सेना (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान) ने बताया कि कंप्यूटर विज्ञान विषय में यह विश्वविद्यालय की पहली पी.एचडी. है। उन्होंने बताया कि अनुजा शर्मा का साक्षात्कार
शोध एवं प्रसार निदेशालय प्रो. जगत सिंह बिष्ट,परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, निदेशक,  संकायाध्यक्ष,विज्ञान प्रो. सुशील कुमार जोशी की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर डॉ प्रतिभा फुलोरिया, डॉ नंदन सिंह बिष्ट, डाॅ0 मनोज कुमार बिष्ट, इं0 रवींद्रनाथ पाठक, डाॅ0 अनामिका पंत, डाॅ0 सुमित खुल्बे,डाॅ0 सुशील चंद्र भट्ट,इं0 अर्पिता जोशी, डाॅ0 पारस नेगी, , डॉ प्राची जोशी, डॉ ललन कुमार, नंदन सिंह कनवाल,चरनजीत यादव, बी.डी.वर्मा, अनूप सिंह बिष्ट, हेमलता अवस्थी, कमल जोशी, हरीश, मनोज सिंह आदि के साथ विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर बंधु एवं विभाग के शोधार्थी एवं सहयोगी शामिल हुए।