जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
वर्तमान सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल बुधवार को भी मल्ला महल में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा साथ ही कई अन्य स्टॉल भी लगेंगे जिसमें सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाया जाएगा।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें संस्कृति से जुड़े कलाकार स्थानीय संस्कृति को मंच के माध्यम से लोगों से साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग की उपलब्धियों को बताया जाएगा।

आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मल्ला महल में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं।
उन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मल्ला महल का निरीक्षण भी किया तथा सिटिंग अरेंजमेंट, मंच, साउंड सिस्टम, साफ सफाई आदि के लिए दिशा निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि अपने अपने विभाग की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का यह विशेष अवसर है, इसलिए अधिकारी अपनी अपनी योजनाओं की पूर्ण जानकारियों को आगंतुकों के साथ साझा करें।
जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़चढकर प्रतिभाग करने की अपील की है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।