जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा मल्ला महल में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की गई। विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की लोकसंस्कृति को मंच पर साकार किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में यह संदेश भी प्रमुखता से दिया गया कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने एवं नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला, बल्कि आमजन को भी अपनी जड़ों से जुड़ने का सशक्त मंच प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं उल्लास के माहौल में हुआ।
जिला प्रशासन ने ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने तथा सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ विद्या कर्नाटक ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।