जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
अल्मोड़ा में नगर निगम सभगर मे आज दिनांक 02 जून 2025 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह आयोजित
उत्तराखण्ड शासन के आदेशानुसार भरत त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, अल्मोड़ा का स्थानान्तरण नगर निगम अल्मोड़ा से अधिशासी अधिकारी के पद पर नगर पालिका परिषद, चम्पावत हो जाने पर नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा भरत त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, अल्मोड़ा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भरत त्रिपाठी का माल्यार्पण करते हुए नगर निगम मेयर अजय वर्माद्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा नगर निगम, अल्मोड़ा में दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विदाई समारोह में मौजूद लोग
इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा, पार्षद एडवोकेट रोहित कार्की, अमित साह. हेम तिवारी, अंजू बिष्ट, नेहा टम्टा, विकास आर्या, पूनम त्रिपाठी, कुलदीप मेर, अर्जुन बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त रवीन्द्र कुमार दयाल, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त/मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक दीपचन्द्र जोशी, अवर अभियन्ता दीपक मटियाली, मिनिका टाकुली नवीन चन्द्र तिवाडी के०एन० पाण्डे, धीरज कुमार काण्डपाल, पवन प्रसाद पाण्डे, बसन्ती बिष्ट, आशा बिष्ट, लीला रावत, गोविन्दी खाती कान्ता दुमका, पुष्कर सिंह बिष्ट, बसन्त बल्लभ पाण्डे आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।