Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 18/2/2025 को विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में “सड़क सुरक्षा अभियान” के तहत जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।


लोक अदालत पर दी जानकारी

जिसमें स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए की हेलमेट का प्रयोग करें, नशे के सेवन पर वहन ना चलाएं, ओवरलोडिंग ना करें ,सीट बेल्ट पहन के गाड़ी चलाएं, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। वही साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट , साइबर बिलिंग, ओटीपी शेयर ना करें, कानूनी जानकारी, नालसा सालसा के कार्य और जिला विधिक के कार्यों को बताया गया। आगामी 8 मार्च को होने वाली लोक अदालत के विषय में  बताया गया वह पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम मैं शामिल व्यक्ति

इस मौके पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 500 से अधिक रहीं। अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत मौजूद रहें।