Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा खत्याड़ी ग्राम सभा अंतर्गत पंचायत भवन में मानव–वन्यजीव संघर्ष एवं सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सरपंच सहित ग्रामीणों ने सहभागिता की।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों को क्षेत्र में गुलदार, भालू एवं अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों के हमलों से सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगामी अग्निकाल को ध्यान में रखते हुए जंगलों को आग से बचाने हेतु ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
कार्यक्रम में वन बीट अधिकारी पूनम पंत ने वन्यजीवों से सुरक्षित रहने, समूह में आवाजाही, रात्रि समय सावधानी बरतने तथा वन विभाग को त्वरित सूचना देने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य ममता कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार, ग्राम प्रधान कमला कनवाल, सरपंच राजेंद्र कनवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना तथा मानव–वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करना रहा।