Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा आज न्यू इंस्पिरेशन  पब्लिक स्कूल शैल अल्मोड़ा में बैग लैस कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 31/05/2024  को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया सुबह 9: 30 से 10:45 तक   जादूगर द्वारा बच्चों को शिक्षाप्रद   मैजिक show के प्रोग्राम दिखाएं गए । 10:45 से 12:30pm  तक अलग-अलग कक्षाओं की कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा अपने-अपने कक्षाओं में बच्चों से क्रिएटिव वर्क कराए गए जिसमें क्राफ्ट प्रतियोगिता ,अंताक्षरी, टोफी  दौड़ एंव स्वयं को प्रदर्शित करने की क्षमता तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में सफाई का कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात बच्चों की इंग्लिश स्पीकिंग के अंतर्गत 1 घंटे का लेक्चर दिया गया जिसमें इंग्लिश स्पीकिंग की बारीकियां के बारे में जानकारी दी गई , बच्चों द्वारा कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक और पूरे जोश के साथ भाग लिया गया और बैग लैस कार्यक्रम का  भरपूर आनंद  उठाया l
इस अवसर पर विद्यालय के सस्थापक तारु तिवारी  , प्रबंधक प्रकाश चंद तिवारी ,  प्रधानाध्यापिका ममता पांडे,  कार्यालय प्रभारी काव्या देवड़ी , चंपा सिरारी,  शंकर उपाध्याय, राहुल जोशी , वैशाली , रश्मि मेहरा , ममता , किरन, रेखा , गुंजन जोशी , नेहा आर्या ,  विधि मल्होत्रा , दीपा बिष्ट , विमला देवी , आदि अभिभावक शामिल रहे l