Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 20/3/2024 को नगर मंडल बालेश्वर शक्ति केंद्र की बैठक एन.टी.डी रामलीला कक्ष में आहूत हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला ,मुख्य वक्ता ने शक्ति केंद्र के पांचो बूथों के अध्यक्ष और टीम के साथ बैठक कर उनके कार्यों के विषय में उनको अवगत कराया गया मुख्य वक्ता ने सभी के कार्य उनको बताएं एवं बूथों की टीम का सत्यापन कर एवं बूथों की टोलियां को मजबूत करने हेतु उनके करणीय कार्य उनके सम्मुख रखे गए नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी शक्तिकेंद्र के समस्त कार्यकर्ताओं को आवाहन किया गया की आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव मे हर बूथ मे आज से मेहनत कर बूथ  को मजबूत कर अजय टम्टा जी  को भारी से भारी मतों से विजय बनाकर मोदी जी को मजबूत कर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आवाहन किया गया और मोदी जी का दिया हुआ नारा  अबकी बार 400 पार उस नारे के माध्यम से मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों को कार्यकर्ताओं  के माध्यम से जनता के सम्मुख ले जाया जायेगा आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू संचालन नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया
आज की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश गुरुरानी नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू महामंत्री अर्जुन बिष्ट नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा नरेंद्र बिष्ट नगर मंत्री दिशांत पवार नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल शक्ति केंद्र संयोजक दीपक कपूर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा खान नरेश वर्मा बंसीलाल कक्कड़ प्रमोद तिवारी राजन मेहता नेहा उप्रेती विजय तिवारी हरीश मेहता गणेश टम्टा मनीष कुमार सौरभ बिष्ट बिलाल खान अभिषेक जोशी तरुण बाराकोटी बूथों के अध्यक्ष एवं बूथों की कमेटी उपस्थिति रही