Mon. Apr 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


   
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा   देवेन्द्र पींचा,  द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।     
     


अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में दिनांक 01.02.2025 को भतरौजखान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोहान चेक पोस्ट के पास रानीखेत रोड पर जितेन्द्र सिंह के कब्जे से 96 पव्वे अवैध  देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
         
जितेन्द्र सिंह पुत्र बालम सिंह निवासी डबरा-सोराल थाना भतरौजखान

भतरौजखान पुलिस टीम-

1-अपर उ0नि0 मोहन चन्द्रा, प्रभारी चौकी भौनखाल
2- कानि0  संदीप मलिक
3-कानि0 कमल भोज