Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


  दिनांक 21.02.2025 को भतरौजखान निवासी एक महिला द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 20.02.2025 को उनका पति दिल्ली से घर भतरौजखान के लिये निकले लेकिन घर वापस नहीं पहुंचने के सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।


जिस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर आज दिनांक 22.02.2025 को गुमशुदा व्यक्ति को भतरौजखान से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।      
परिजनों ने पुलिस टीम की कार्यवाही की सराहना की ।