Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिनांक-17.01.2025 को डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति शराब पीकर भतरौजखान बाजार में शोर-शराबा कर उत्पात मचा रहा है।
   सूचना पर थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शराब पीकर शोर-शराबा, हंगामा कर रहे व्यक्ति रघुवीर सिंह निवासी नौघर को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर सख्त हिदायत दी कि दोबारा इस  प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति न करें।