Tue. Mar 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

   आज वाहन संख्या UP 16-AT-6996 जो कि कैंची धाम की तरफ से आ रहा था पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ के गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। यातायात बाधित हो गया था।


प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा द्वारा मय पुलिस टीम मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ पेड़ हटवाकर यातायात को सुचारु कर दिया गया है।

नैनीताल पुलिस की जनता से अपील है कि लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण पहाड़ी रास्तों में भूस्खलन, पत्थर गिरने का भय बना हुआ है, कृपया यात्रा करने से बचें।


किसी भी प्रकार की सहायता हेतु डायल 112 पर संपर्क करें।