Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा:: भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे वयोवृद्ध पान सिंह दोसाद का 96 वर्ष की आयु में निधन।
कुशल संगठनकर्ता और राजनीतिक कौशल के अच्छे जानकारों में शुमार पान सिंह दोसाद क्षेत्र में शिक्षा के उन्नयन करण के लिए भी हमेशा प्रयत्नशील रहे।
वह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कौसानी के संस्थापकों में भी रहे । उनके प्रयासों से ही कौसानी में शिशु मन्दिर खोला गया था। विद्यालय खुलने से आज तक लगातार विद्यालय को उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा । उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय‌ टम्टा ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी उनके निधन को अपूर्नीय क्षति करार दिया है।
भाजपा नेता राजेन्द्र कैड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित दोसाद, संजय जोशी सहित अनेक लोगों ने शोक जताया है।