Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा अल्मोड़ा मै आई एस बी टी का उद्धघाटन 10 मार्च 2024  को वर्चुवली किया लेकिन लगभग 1 साल होने को है  अभी तक सरकार और जिला प्रशासन आई एस बी टी को सुचारु नहीं कर पाया है और करोड़ो रूपये की लागत से बना अल्मोड़ा का आई एस बी टी  आज सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है  कांग्रेस सरकार मै शुरू हुए इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का मुख्य्मंत्री द्वारा उद्घाटन तो कर दिया लेकिन  कब यहाँ से बसों का संचालन होगा ये यक्ष प्रश्न है आज आई  एस बी टी केवल कुछ प्राइवेट गाड़ी की पार्किंग बन गया है आज भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के समय मै किये गए विकास कार्यों को रोकने का काम कर रही है कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा की शीघ्र ही अगर आई एस बी टी का संचालन नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को वाध्य, होंगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होंगी