Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव 2024  में भाजपा कि प्रथम लिस्ट जारी हुई , जिसमें  वर्तमान सांसद,  एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा जी पर फिर से तीसरी बार भी मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व ने टिकट देकर अपना विश्वास जताया है , सांसद अजय टम्टा जी को  पुनः इस बार  भी टिकट देने पर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, संसदीय क्षेत्र से सभी सम्मानित कार्यकर्ता , पदाधिकारियों ने खुशी जताई है,सांसद अजय टम्टा जी के मधुर, व्यवहार, मृदुभाषी, शालीनता ,ओर हर कार्यकर्ता के दुःख,सुख में शामिल होने व व्यवहारिक, अपनापन के चलते सभी के दिलों के करीबी रहते हैं,


उनके भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा टिकट मिलने पर सभी में हर्षोल्लास व, खुशी का माहौल है, सभी ने उनको बधाई संदेश देकर माननीय सांसद जी को चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में इस बार भी बम्पर वोटों से जितवाकर एक बार फिर से मोदी सरकार में मंत्री पद  की उम्मीद से जितवाकर दिल्ली भेजने का संकल्प लिया है, इसी के चलते आज भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा में  सभी ने आज चौहान पाटा मैं एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण कर, तीसरी बार फिर मोदी सरकार , अबकी बार 400 पार के नारे लगाए,साथ ही नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद,जे पी नड्डा जिन्दाबाद के नारे लगाए, केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया,आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरिश खोलिया , पुर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बिष्ट जिला उपाध्यक्ष,कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोडा, प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, संजय डालाकोटी, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष राजा खान अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष चंदन लाल टम्टा,नगरध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,तसनीम अंसारी,दर्शन रावत,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जोशी नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,कन्हैया बिष्ट,ललित खोलिया,सुरेश लोहनी,अजय वर्मा,पंकज जोशी,दीक्षांत पवार,भुवन बिष्ट, महिला मोर्चा के अध्यक्ष लीला बोरा,संजय बिष्ट,मनीष बिष्ट,सुन्दर मटियानी,बालकृष्ण जोशी,तारा जीना, नेहा उप्रेती,दीपा बिष्ट,चंन्दा जोशी,कमला बिष्ट,शीला बिष्ट,ममता शाह,,,इंदर सिहं,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।