Thu. Feb 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में AI Impact Summit से जुड़े कथित घटनाक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में सशक्त विरोध मार्च एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में संपन्न हुआ।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में पूनम पालीवाल ने कहा कि AI Impact Summit जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस विषय पर आत्ममंथन करने की मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर तेजी से उभरती शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है और ऐसे समय में विपक्ष द्वारा देश की छवि खराब करने का प्रयास निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तकनीकी, आर्थिक और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिसे कमजोर करने की किसी भी साजिश का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
विरोध मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, बीना नयाल, मीना नेगी, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, मंडल अध्यक्ष दया देवी, रश्मि रस्तोगी, ममता शाह, कविता वर्मा, सोनी जोशी, चंपा कांडपाल, माया जोशी, राम जोशी, चंपा पांडेय, मीना भैंसोड़ा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।