Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा।  भारतीय जनता पार्टी, के पदाधिकारियों ने नगर के अलग अलग क्षेत्रों में टोलियां बनाकर प्रचार प्रसार किया। जिसमें अलग-अलग टोली में लोगों ने घर का जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की।


इस दौरान पहली  टोली, जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व  में शामिल गंगा पांडे, चन्द्रा जोशी,प्रेमा मेर, माया जोशी सुष्मा टम्टा, नंदिता, शान्ति, प्रेमा,जानकी,कोमल महिला पदाधिकारियों ने कुवाडखोला , टम्टा मुहल्ला होते हुए नरसिंह बाड़ी,तक प्रचार किया।

वही दुसरी टीम मे अमित शाह मोनू नगर अध्यक्ष,व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा जी के नेतृत्व में कैलाश गूरुरानी , उपाध्यक्ष, गोविंद मटेला आईं टी जिला, मनोज जोशी, महामंत्री नगर, लता पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्च महामंत्री रेखा आर्य,, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी,दीपा बिष्ट,ललिता पचपाल, नेहा उप्रेती, तारा जीना , प्रभा बोरा, पियुष पांडे, रवि कुमार,पियुष कुमार, राहुल टम्टा,गीता जोशी, दिशांत पवार, नरेन्द्र बिष्ट ,नगर में जाखन देवी से पानीउडीयार, रानी धारा तक किया। । 

इसके साथ ही तीसरी टोली ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,पारस नेगी, महामंत्री,नमन गुरुरानी उपाध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों मोहित बिष्ट, आदि त्य राणा, मोहित कोरंगा, प्रकाश बिष्ट,खजान पांडे, राहुल बिष्ट प्रेम डालाकोटी ने मिलन चौक ,चर्च एडम्स,जेल रोड होते मुहल्ला ढुंगा धारा तक घर ,घर जाकर केन्द्र सरकार कि नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में से लोगों को जागरूक किया।

साथ ही पीएम मोदी के इस बार 400 पार का नारा को साकार करते हुऐ 100 % वोट डालने  और युवा व नये वोटर,एवं बुजुर्ग सिनियर सिटीजन को शपथ दिलाई गई।