जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा 6 दिसंबर अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की तत्वाधान में आज भारतीय संविधान के निर्माता महान कानून विद, शिक्षाविद डॉक्टर भीम साहब अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर चौघानपाटा पार्टी स्थित पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के बनाए संविधान से आज समाज के सभी वर्गों को देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान मिल रहा है तथा समता मूलक समाज के निर्माण में संविधान सार्थक हो रहा है नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सर्व समाज की बाबा साहब की कल्पना आज सरकार हो रही है हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल रवि रौतेला जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट महेश नयाल नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू कैलाश गुरु रानी देवाशीष नेगी राजा खान दर्शन रावत कृष्ण बहादुर सिंह विनीत बिष्ट अर्जुन बिष्ट जगत भट्ट अजय वर्मा मनीष जोशी अशोक गोस्वामी दीपक पंत धना राम टम्टा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
