जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा – जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है, धामस जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूरन राम आर्या के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ,पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धामस क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र में सिद्धपुर, कुमान एवं पतलिया क्षेत्र में जन सभाजनसभाएं की गई, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र की जनता अपना मन बना चुकी है कि भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत कर क्षेत्र के विकास को तेजी से आगे बढ़ाना है उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग, लोगों को झूठ बोलकर बरगला रहे हैं और भड़काने का काम कर रहे हैं लेकिन क्षेत्र की जनता सब जानती है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया कि किसी के भी बहकावे और लालच में ना आकर 28 तारीख को होने वाले मतदान के दिन प्रत्येक व्यक्ति क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरान राम आर्य के पक्ष में अपना वोट करें। जिससे कि क्षेत्र वासियों के सहयोग और उनके सुझाव से आगे क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाएगा।
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र 31 – धामस से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पूरन आर्या जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं और ग्रामीण क्षेत्र की समस्या को जिन्होंने बहुत नजदीक से देखा है और हर संभव लोगों की समस्याओं के समाधान में लगे रहते हैं ऐसे ईमानदार व्यक्ति उनके चुनाव चिन्ह “कप-प्लेट” को हर वर्ग का समर्थन मिला रहा है।
श्री कर्नाटक ने जनता से अपील की कि आने वाले 28 तारीख को चुनाव में “कप-प्लेट” पर मोहर लगाकर पूरन आर्या को भारी मतों से विजयी बनाएं, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की नई शुरुआत हो सके। आपका एक-एक वोट क्षेत्र को एक मजबूत, सक्षम और समर्पित नेतृत्व देगा । इसलिए किसी के भी बहकावे में न आकर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरन राम आर्य के चुनाव चिन्ह का प्लेट पर अधिक से अधिक संख्या में मोहर लगाकर उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों के जीत के बाद निश्चित ही सरकार का फायदा मिलेगा और क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा।
पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्षी जनता को भड़काने का काम करते हैं क्योंकि उनका उद्देश्य केवल उन्हें चुनाव जीतना होता है लेकिन जनता सब जानती है कि जिस तरीके से भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है और शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास को लेकर आज योजनाएं लागू की जा रही है जिनका जनता को लाभ मिल रहा है इसलिए आने वाले 28 तारीख को भाजपा प्रत्याशी को अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएंगे जिससे क्षेत्र रुके हुए विकास कार्यों को किया जा सकेगा। क्योंकि अभी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है जिसके चलते जिला पंचायत में भी भाजपा प्रत्याशियों के जीत के आने के बाद समस्त क्षेत्र का संपूर्ण विकास और तेजी के साथ से होगा, कहा कि जिस तरीके से भाजपा प्रत्याशियों को हर क्षेत्र में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है उससे विपक्षी घबराए हुए हैं और लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

आज जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक , पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कुंदन लटवाल,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल संजय बिष्ट, सुंदर सिंह, नंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, कैलाश नाथ, राहुल बिष्ट, मोहन सिंह, हरीश जोशी, गोविंद सिंह, किशन सिंह, बालम सिंह, गोपाल तिवारी, भीम सिंह, उमेद सिंह, प्रकाश आर्य, राजन राम, कंचन शाह, बलवंत सिंह, देव सिंह, शिवन नाथ गोस्वामी ,योगेश मेहरा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।