Sat. Feb 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल UK Live 360 तथा कुछ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक कथित भ्रामक समाचार को लेकर पुलिस प्रशासन से शिकायत की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उक्त पोर्टल द्वारा नैनीताल की आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का रिश्तेदार बताया गया, जो पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि सांसद अजय टम्टा की मीनाक्षी टम्टा से किसी प्रकार की कोई पारिवारिक रिश्तेदारी नहीं है।
इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत से मुलाकात कर संबंधित पोर्टल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी।
पुलिस उपाधीक्षक बलवंत सिंह रावत ने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तहरीर देने वालों में दर्शन रावत, अमित साह, मोनू, चंदन बहुगुणा, कैलाश गुरुरानी, राजीव गुरुरानी, कृष्ण बहादुर सिंह, देवाशीष नेगी, अभिषेक जोशी, मोहित बिष्ट, दिनेश मठपाल, पंकज फर्त्याल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।