जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के जश्न पर तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के शहीदों और वीर जवानों को सम्मान देना, युवाओं में देशप्रेम की भावना को जागृत करना और एकता का संदेश फैलाना है। यात्रा की शुरुआत स्थानीय सिद्धि नौले से हुई, जहाँ लोगों ने तिरंगे के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यात्रा में स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत गाए और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान किया। इस यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित करना और शौर्य की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
जिसमें एलेक्जेंडर गेट से लेकर शहीद पार्क तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अजय टम्टा , राज्य मंत्री, गंगा विष्ट राज्य मंत्री,,विनीत बिष्ट नगर अध्यक्ष, बिट्टू कर्नाटक, धर्मेंद्र बिष्ट पूर्व जिला महामंत्री, रमेश बहुगुणा पूर्व जिला अध्यक्ष, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, कैलाश गुरुरानी, अमीत शाह पार्षद, अर्जुन विष्ट पार्षद, गोविंद सिंह पिलख्वाल, राजेंद्र जोशी, किरन पंत ,सिकंदर पवार ,नवीन बिष्ट, देवाशिश नेगी, ललित लटवाल , मंगल बिष्ट, राजेंद्र विष्ट मिडिया प्रभारी भाजपा, इंद्र मोहन भंडारी पार्षद ,निर्मला जोशी, दीपा बिष्ट, आदि लोगों मौजूद रहे।