Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं, उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार तेज़ी पकड़ चुका है। भाजपा  कार्यकर्ता घर-घर जाकर  उम्मीदवारों के लिए समर्थन में वोट मांगने जा रहे हैं।
जिला पंचायत गोलना करड़िया  जिससे भाजपा ने प्रेम लटवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, उनके समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं।
आज गोलना करड़िया क्षेत्र में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत प्रत्याशी प्रेम लटवाल के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से प्रेम लटवाल के पक्ष में वोट देने की अपील की, इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष से रघुनाथ सिंह चौहान,  पंचायत क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र  भ्रमण के दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष के रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कहा की केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास को लेकर जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है वहीं प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेकों अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ हमारी ग्रामीण जनता को मिल रहा है उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में लोग एक बार फिर मन बना चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को विजय बना कर क्षेत्र का विकास करेंगे, उन्होंने कहा कि आज सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत कई योजनाएं चलाई हैं जिससे हमारे ग्रामीण गरीबों  लोगों को उसका सीधा लाभ मिल रहा है, और भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार की इन योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाने का काम कर रहा है, इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।
पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हो रहे विकास कार्यों और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर वे लोगों के बीच में जा रहे हैं और लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं,उन्होंने कहा कि इस दौरान जहां-जहां वो जा रहे हैं वहां लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह को देखते हुए यह लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी प्रेम लटवाल गोलना करड़िया क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
वही लगातार प्रत्याशियों के क्षेत्र में भ्रमण कर रहे पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा लगातार हर क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है, उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशियों को क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, श्री कर्नाटक ने कहा कि गोलना करड़िया क्षेत्र में भी लोग भाजपा प्रत्याशी प्रेम लटवाल को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं उन्हें लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को हर क्षेत्र में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है जिससे यह निश्चित है कि अल्मोड़ा  जिला पंचायत में भाजपा का  अध्यक्ष बनेगा और जिसके बाद  ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और तेजी से होगा।
वहीं जिला पंचायत क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि आज लोग  प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और वहीं प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री धामी द्वारा ऐतिहासिक फैसले और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र की  जनता को मिल रहा है, भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है जिससे लोग उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों का यह मानना है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और हमारे क्षेत्र से भी भाजपा का उम्मीदवार जीत के जाएगा तो क्षेत्र का विकास और तेजी से हो गया होगा, इसलिए लोग प्रेम लटवाल को अपना पूरा समर्थन दे हैं।
वही इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष से नवीन बिष्ट ने कहा कि आज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची है और जिसका लाभ सीधे-सीधे ग्रामीणों को हो रहा है और लोगों का यह मानना है कि जब गांव से लेकर राज्य से लेकर केंद्र तक सरकार और सरकार के प्रतिनिधि रहेंगे तो विकास निश्चित ही गति पकड़ेगा इसलिए लोगों का भाजपा के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है, उन्होंने कहा कि गोलना करड़िया क्षेत्र से निश्चित रूप भाजपा प्रत्याशी प्रेम लटवाल ऐतिहासिक जीत दर्ज कर क्षेत्र का विकास  करने का काम करेंगे।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,  युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन नटवाल क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, भूपेंद्र भोज भाजपा प्रत्याशी प्रेम लटवाल तिलोक रौतेला, शंभू जोशी दर्शन नैनवाल, हरेंद्र बिष्ट, महिमा बिष्ट, राहुल बिष्ट, कृपाल राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।