Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनतानामा उत्तर प्रदेश | भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने आज शाम 6:30 बजे (20 अप्रैल) दिल्ली AIIMS में 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।मुरादाबाद सीट पर पहले ही फेज यानी शुक्रवार (19 अप्रैल) को मतदान हुआ था। कुंवर सर्वेश सिंह की वोट देने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सर्वेश सिंह के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वे लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। कुंवर सर्वेश को बीजेपी की ओर से जब टिकट मिला था, इस पूरे चुनाव में सर्वेश सिंह बीमारी के चलते प्रचार में एक्टिव नहीं रह सके थे।मुरादाबाद सीट पर पहले ही फेज यानी शुक्रवार (19 अप्रैल) को मतदान हुआ था। यहां 63.01% वोटिंग हुई। साल 2019 में यहां 65.94% वोटिंग हुई थी। इस हिसाब से इस बार 3.89% कम वोटिंग हुई। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि वोटिंग हो गई है। इस कंडीशन में अगर कैंडिडेट की जीत हो जाती है तो उपचुनाव होगा।