जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
आज दिनांक 18/11/2024 को एस.एस.जे. कैंपस अल्मोड़ा में एन.सी.सी दिवस के उपलक्ष्य में 24 यूके बालिका वाहिनी की एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर (ले.)डॉ ममता पंत के निर्देशन में व निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड डोनेशन टीम बेस हॉस्पिटल व 24 यू. के. बालिका वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 17 यूनिट रक्त दान किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा कैडेट्स को प्राथमिक चिकित्सा व सी.पी.आर. का प्रशिक्षण दिया गया साथ ही निदेशक महोदय ने कैडेट्स को रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे न केवल जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और एकता की भावना को भी बढ़ावा मिलता है” और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि अगर भविष्य में रेड क्रॉस सोसाइटी को कैंपस की आवश्कता होगी तो कैंपस उनका पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। इसी के साथ एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर ममता पंत को मेडिकल कॉलेज बेस बल्ड बैंक के ड्रॉ आशीष एवम उनकी टीम द्वारा अवार्ड ऑफ़ ऑनर ब्लड सेंटर से सम्मानित किया गया , व उनका हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया गया। इसी के साथ इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी, रेड क्रॉस सोसायटी सदस्य डॉ जे सी दुर्गापाल ,मनोज सनवाल(अध्यक्ष), प्रो विजया रानी डोंडियाल , रमा भट्ट , डॉ आशीष वर्मा(कोषाध्यक्ष), हरीश कनवाल, अमित बिष्ट, संजू सिंह , रोहित कुमटौला एवं साथ ही सीनियर अंडर ऑफिसर रिया जोशी , अंडर ऑफिसर मेघा कुंवारबी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
