Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 5 सितंबर आज यहां एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द डालाकोटी ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि एक लंबी अवधि तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति ब्यवश्था बनाये रखने में सहायक रहे एस एस बी स्वयं सेवकों का उपयोग सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाई जा रही बाइब्रेंट विलेज योजना में किया जाये। पत्र में कहा गया है कि केन्द्र सरकार इस योजना को आई टी बी पी और एस एस बी के माध्यम से चला रही है तथा करोड़ों रूपये खर्च कर रही किन्तु उसमें एस एस बी स्वयं सेवकों का उपयोग नहीं किया जा रहा है जबकि स्थानीय एस बी स्वयं सैवको का उपयोग कर इसका अधिक लाभ लिया जा सकता है उन्होंने पत्र में लिखा है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा सीमावर्ती गांवों के लिए ही एक हिम प्रहरी योजना स्वीकृति हेतु केन्द्र सरकार को भेजी है जिसमें गुरिल्लों के समायोजन की बात भी कही गयी है इसलिए इस योजना को केंद्र सरकार शीघ्र स्वीकृति दे। डालाकोटी ने पत्र में यह भी कहा है सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति ब्यवश्था, आतंकवादी गतिविधियों को रोकने, बाहरी देशों से हो रही घुसपैठ आपसी वैमनस्य रोकने में एस एस बी स्वयं सेवक आज भी बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं इसलिए एस एस बी स्वयं सेवकों को उनके क्षेत्रों में ही रोजगार देकर सरकार इन समस्याओं का समाधान निकाल सकती है जिससे पलायन रोकने में भी बड़ी सहायता मिलेगी।