Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार,  आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।


इस घटनाक्रम से प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मथुरा दत्त जोशी के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पार्टी ने जोशी को काफी कुछ दिया है। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना मां समान कांग्रेस के साथ विश्वासघात है।” बयान देते हुए गरिमा दसौनी बेहद भावुक हो गईं।

भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए इसे बड़ी राजनीतिक सफलता माना है, जबकि कांग्रेस इसे नैतिकता के खिलाफ करार दे रही है।