जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनतानामा न्यूज़ पिथौरागढ़ यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता/ नशा मुक्ति अभियान के क्रम में आज दिनाँक- 13.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट, मोहन चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कानीखेत ग्रामसभा सिटोली में जाकर महिला मंगल दल के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्टी में महिला अपराध व उनके समाधान एवं समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने में महिलाओं की भागीदारी के महत्व को बताते हुए इस अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी तथा सभी को नशे के विरुद्ध कार्यवाही, यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं/ नाबालिक बच्चों के साथ होने वाले अपराध व उत्तराखण्ड पुलिस एप/ गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त पुलिस इमरजेंसी सहायता नम्बर व अन्य महत्वपूर्ण नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत चरस/ स्मैक/ शराब व अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी करने वाले लोगों के सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई तथा उस पर उचित कार्यवाही करने व ग्रामीणों को हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
